{"_id":"5762a57e4f1c1b397a11b809","slug":"man-commit-suicide-due-to-debt-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जे से परेशान व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जे से परेशान व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज में डूबे व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सेक्टर 37 के रहनेवाले गुरदीप सिंह (44) ने फंदा लगा कर जान दे दी। सुबह करीब 8.30 बजे मृतक की पत्नी ने सबसे पहले पति को फंदे से लटकता हुआ देखा। जिसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गुरदीप को फंदे से उतारकर जीएमएसएच 16 ले गई जहां डाक्टरों ने गुरदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर लाखों रुपये का कर्ज था। जिसकी वजह से वो कई दिनों से डिप्रेशन में भी था। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। बाकि मौत के सही कारणों का पता शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। शव जीएमएसएच 16 में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के एक लड़का है और वो अपना बिजनेस करता था।
विज्ञापन