{"_id":"5921cb4a4f1c1bf1138b45a9","slug":"man-commit-suicide-after-cheating-of-immigration-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर मिला धोखा, बहन को वाट्सऐप मैसेज भेज किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर मिला धोखा, बहन को वाट्सऐप मैसेज भेज किया सुसाइड
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 22 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका जाने के नाम पर एक शख्स को मौत मिली है। दुखी होकर उसने अपनी बहन को जिंदगी का आखिरी वाट्सऐप मैसेज किया। जालंधर के गुरु नानक नगर, ईस्ट के रहने वाले नवीन कुमार (29) के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। उसने खुदकुशी करने से पहले अपनी बहन को वाट्सऐप पर मैसेज किया था और सुसाइड नोट के बारे में बता दिया था।
उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जालंधर के ट्रैवल एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर धोखा दिया है। एजेंट ने उसे अरमानिया से जॉर्जिया तो भेज दिया। वहां उसके साथ बहुत बुरा सलूक किया गया। उसने किसी तरह से अपने दोस्त की मदद से अपने घर वालों से वेस्टर्न यूनियन से पैसे मंगवाए और जालंधर लौट आया।

सुसाइड नोट में लगाए कई संगीन आरोप
मृतक का सुुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के मुताबिक यहां आने के बाद जब उसने दोबारा ट्रैवल एजेेंट से संपर्क किया तो उसने यह कहा कि आपके सभी दस्तावेज झूठे हैं। जब उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत करनी चाही तो उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। इस दौरान उसे ट्रैवल एजेंट की ओर से धमकी दी गई कि अगर उसने इस मामले को यहीं खत्म नहीं किया तो यह उसके और उसके परिवार के लिए ठीक नहीं होगा।
मौके पर पहुंच कर घरवालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बिमलकांत, एसएचओ, थाना रामा मंडी
मौके पर पहुंच कर घरवालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बिमलकांत, एसएचओ, थाना रामा मंडी