फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man cheated people by pretending to Chief Secretary of Haryana arrested by CIA staff of Mohali Police

विदेश भेजने के नाम पर ठगी: खुद को हरियाणा का मुख्य सचिव बताता था आरोपी, नीली-लाल बत्ती लगी लग्जरी कार बरामद

Sun, 24 Sep 2023 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:15 PM IST
सार

आरोपी काफी शातिर है। वह जब भी कहीं जाता है तो कार पर हरियाणा के मुख्य सचिव की झंडी और नीली बत्ती लगा लेता है। इसके साथ ही अगली कार पर पायलट की झंडी और लाल बत्ती जबकि पिछली कार पर एस्कॉर्ट की झंडी लगवा लेता है। इतना ही नहीं लाइसेंसी हथियार वाले पूर्व सैनिकों को बतौर गनमैन अपनी सिक्योरिटी गार्ड में रखा हुआ है।

विज्ञापन
Man cheated people by pretending to Chief Secretary of Haryana arrested by CIA staff of Mohali Police
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

खुद को हरियाणा का मुख्य सचिव बताकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर को मोहाली पुलिस की सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर शातिर ठग ने करोड़ों रुपये की ठगी की है लेकिन सीआईए स्टाफ ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह संधू निवासी गांव अचिंतकोट अटारी, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि आरोपी लग्जरी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर चलता था। इतना ही नहीं उसकी गाड़ी को एक गाड़ी पायलट करती थी और पीछे एक गाड़ी एस्कार्ट करती थी। रौब झाड़ने के लिए उसने गनमैन और असलहाधारी बॉडीगार्ड भी रख रखे थे। सीआईए स्टाफ ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी सरबजीत सिंह संधू का मुख्य काम ट्रेवल एजेंट का है और एरोसिटी स्थित एक कोठी की बेसमेंट में उसने अपना ऑफिस खोल रखा है। आरोपी से एक फॉर्च्यूनर और दो एंडेवर कारें बरामद की गईं हैं। अब सीआईए स्टाफ आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 10 साल बाद इंसाफ: हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को 4.5 लाख मुआवजे का दिया आदेश, दोषी को उम्रकैद बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई केस
पुलिस की सीआईए स्टाफ ने चेकिंग के लिए शिवजोत एनक्लेव के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान देशभक्त नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि शातिर ठग सरबजीत सिंह संधू कुराली से खरड़ आ रहा है। उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई केस पंजाब में दर्ज हैं। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर और दो एंडेवर कारों को रोका गया और उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


पूर्व सैनिकों को रखा था नौकरी पर
पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी शातिर है। वह जब भी कहीं जाता है तो कार पर हरियाणा के मुख्य सचिव की झंडी और नीली बत्ती लगा लेता है। इसके साथ ही अगली कार पर पायलट की झंडी और लाल बत्ती जबकि पिछली कार पर एस्कॉर्ट की झंडी लगवा लेता है। इतना ही नहीं लाइसेंसी हथियार वाले पूर्व सैनिकों को बतौर गनमैन अपनी सिक्योरिटी गार्ड में रखा हुआ है, हालांकि उन्हें शातिर के कारनामों के बारे में पता नहीं है। 

शिकायतकर्ता देभक्त ने बताया कि शातिर ने अपने नाम पर जाली उच्च अधिकारियों के आईडी कार्ड भी बनाए हुए हैं। इनका इस्तेमाल करके वह ठगी करता है। जाली आईडी कार्ड में राजपुरा का पता दिया हुआ है और एक पिस्टल भी इसी पते पर खरीदी है। गाड़ियों और गनमैन का प्रभाव दिखाकर वह भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके पासपोर्ट लेकर उनके ऊपर जाली वीजा का स्टिकर लगाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है, इस तरह उसने करोड़ों की जायदाद बनाई हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed