{"_id":"bf429e00e93d6626b061761d7b4887a9","slug":"man-brutally-beated-by-hospital-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी से मिलने आए युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती पत्नी से मिलने आए युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने आए युवक को सुरक्षा गार्डों ने रोका और उसकी पिटाई कर दी। घटना पंजाब के जालंधर की है। युवक की शर्ट उतार कर उसे डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाना चार की पुलिस को शिकायत दी है। अतुल निवासी दीपनगर जालंधर कैंट ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। वह दोपहर को अपनी पत्नी से मिलने के लिए वार्ड में जा रहे थे तो गार्ड ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
यह बताने पर भी कि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। विरोध करने पर उक्त गार्ड ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
गार्ड का कहना है कि युवक को पूछताछ करने के लिए रोका था पर वह बहस करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी जिससे मामला बढ़ गया।