फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man beaten by three boys and purse snatched in chandigarh

सरेआम गुंडागर्दीः व्यक्ति को पीट-पीटकर 3 युवक छीन ले गए पर्स

Fri, 11 Nov 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
man beaten by three boys and purse snatched in chandigarh
नए वित्तीय वर्ष का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा - फोटो : Getty
अब सरेआम स्नैचिंग होने लगी है। चंडीगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब तीन युवक एक व्यक्ति को पीट-पीटकर पर्स छीन ले गए। कालोनी नंबर चार में पैदल जा रहे व्यक्ति पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक हमलावर कालोनी नंबर चार निवासी गुरुदत्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कालोनी नंबर चार निवासी त्रिलोकी ने बताया की बुधवार रात  को वह अपने घर से पैदल ही कालोनी की सब्जी मंडी में सब्जियां  लेने जा रहा था। वह सड़क पर पहुंचा तो पीछे से मोटर साइकिल पर आ रहे तीन युवकों ने उसे घेर लिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसके मुंह पर पंच मार दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


जैसे ही वह नीचे गिरा तीनों आरोपियों  ने उसको लात घूसों  से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उसमें 500 रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पर्स लूटने के बाद एक आरोपी उसे धमकी देने लगा कि अगर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो छोड़ेंगे नहीं। आरोपियों के मौके से जाने के बाद त्रिलोकी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची औद्योगिक क्षेत्र फेज एक  थाना पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर गुरुदत्त व उसके 2 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वही पुलिस ने गुरुदत्त को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed