फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man beated wife for illegal relations, child dead in womb

पति के अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध तो मिला खौफनाक अंजाम

Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
man beated wife for illegal relations, child dead in womb
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की। - फोटो : Demo pic
पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने रोका तो व्यक्ति ने उसकी इतनी पिटाई की कि अंजाम खौफनाक निकला। दरअसल, पिटाई के कारण कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। हादसा पंजाब के फिरोजपुर में हुआ। व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इस कारण पत्नी की हालत बिगड़ गई। पीड़िता की बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस घटना में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पति के किसी महिला के साथ संबंध थे और पत्नी उसे रोकती थी। इस वजह से पत्नी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को अपनाना नहीं चाहता था आरोपी पति

man beated wife for illegal relations, child dead in womb
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
पीड़िता रजिंदर कौर ने पुलिस को बयान में कहा कि जबसे उसकी मोहन सिंह के साथ शादी हुई है, वह उससे मारपीट करता था। कभी सही ढंग उसके साथ नहीं रहा। पीड़िता ने कहा कि मोहन के किसी महिला के साथ संबंध थे, इसीलिए वो उसे उक्त महिला से मिलने के लिए रोकती थी। यह मोहन को अच्छा नहीं लगता था।

मोहन ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और उसके पेट में लातों से वार किए। इस कारण उसकी कोख में पल रहे साढ़े पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मोहन उसके बच्चे को अपनाना नहीं चाहता था।

एएसआई जोगराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह, जसविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह, कुलवंत कौर व वीना पत्नी रमेश सिंह वासी गांव कमरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed