{"_id":"6495e9ba5b4047499a064735","slug":"man-attacked-wife-and-two-children-in-rajpura-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajpura News: पिता ने बेटी से की अश्लील हरकत, मां ने दर्ज कराया केस, वापस नहीं लेने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rajpura News: पिता ने बेटी से की अश्लील हरकत, मां ने दर्ज कराया केस, वापस नहीं लेने पर जानलेवा हमला
Sat, 24 Jun 2023 12:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:27 AM IST
सार
कस्तुरबा पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
करीब दो माह पहले बेटी से अश्लील हरकत करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पिता ने आधी रात घर में घुसकर पत्नी व दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया। इसके बाद वह भागने में कामयाब हो गया। महिला और दो बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
19 अप्रैल को महिला ने पति के खिलाफ बेटी से अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापे मारे लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसकी पत्नी व बच्चे किसी रिश्तेदार के पास रहने चले गए लेकिन कुछ दिन पूर्व परिवार से फोन से संपर्क कर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा था। उसने लोहे की रॉड से परिवार पर हमला किया।
विज्ञापन
आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। इस संबंधी फोन से संपर्क करने पर कस्तुरबा पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन