फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motorcyclist killed after being hit by a speeding truck on GT Road.

Sonipat News: जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a speeding truck on GT Road.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना स्थल की वीडियो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जीटी रोड पर गन्नौर अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव पांची गुजरान के दीपक (28) की मौत हो गई। यह हादसा पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक किसी काम से जीटी रोड पर गया था। यहां से बाइक पर सवार होकर वापस लौटते समय गन्नौर अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दीपक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में यह सारी घटना कैद हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फुटेज के आधार पर चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

पांची गुजरान निवासी बलजीत ने बताया कि दीपक की चार पहले ही शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी 2 वर्ष व बड़ी बेटी साढ़े तीन वर्ष की है। दीपक मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस हादसे ने दो बेटियों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्नौर थाना प्रभारी नीरज ने कहा बताया कि मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में यह सारी घटना कैद है। जांच की जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना स्थल की वीडियो।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना स्थल की वीडियो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed