{"_id":"6aaef8347094d086cd0ee819","slug":"fraud-worth-lakhs-in-the-name-of-a-land-deal-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1070313-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन सौदे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन सौदे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
जमीन खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रायपुर थाना पुलिस ने आभूषण कारोबारी सिद्धार्थ कपूर, उनके पिता जगदीश चंद्र कपूर और साकेत विरमानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीपल मंडी निवासी अंकित अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि साकेत विरमानी के माध्यम से वह सिद्धार्थ कपूर के संपर्क में आए थे। साकेत ने सिद्धार्थ को जमीन का मालिक बताकर सौदा कराया। जमीन का कुछ हिस्सा सिद्धार्थ के नाम न होने पर कुछ रकम वापस की गई। बाद में छह फरवरी 2026 को 820 वर्ग गज जमीन के लिए दो समझौते किए गए। रजिस्ट्री के लिए 10 जून की तारीख तय हुई थी। अंकित ने सिद्धार्थ को बैंक हस्तांतरण और नकद में अग्रिम राशि दी, जिसमें जगदीश चंद्र कपूर भी मौजूद थे।
आरोप है कि समझौते के बावजूद सिद्धार्थ ने 14 मई को जमीन का कुछ हिस्सा संपन्न सिदाना को बेच दिया। इस विक्रय विलेख में भी साकेत विरमानी गवाह बना। जानकारी मिलने पर अंकित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने 35 लाख रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।