फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man arrives at PGI Chandigarh with severed private parts he killed his girlfriend in Ludhiana

कटे प्राइवेट पार्ट के साथ पीजीआई पहुंचा युवक: लुधियाना के होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या, तीन अस्पतालों में भटका

Mon, 15 Dec 2025 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 09:56 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी अपने कटे हुए प्राइवेट पार्ट के साथ पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचा। आरोपी पहले डॉक्टरों को गुमराह करता रहा कि उसपर बदमाशों ने हमला किया है। हालांकि हकीकत यह है कि गर्लफ्रेंड के साथ झगड़े के दौरान वह घायल हुआ था। 

विज्ञापन
Man arrives at PGI Chandigarh with severed private parts he killed his girlfriend in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर भागा युवक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में भर्ती है। आरोपी अमित निषाद ने खुद को घायल हालत में पेश करते हुए पहले डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी लेकिन बाद में होटल के कमरे से महिला की अधजली लाश मिलने पर पूरा मामला उजागर हो गया। 

विज्ञापन


पीजीआई सूत्रों के अनुसार आरोपी को यूरोलॉजी, सर्जरी समेत अन्य विभागों की संयुक्त मेडिकल टीम देख रही है। डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी के कटे प्राइवेट पार्ट को लेकर अस्पताल पहुंचने में काफी देर हो चुकी है इसलिए फिलहाल तत्काल सर्जरी का कोई खास फायदा नहीं होगा। विशेषज्ञों की राय है कि आरोपी पहले तीन अलग-अलग अस्पतालों में गया, जिससे इलाज में अनावश्यक देरी हुई और स्थिति और जटिल हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक आरोपी को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मेडिकल टीम उसकी स्थिति का लगातार आकलन कर आगे की उपचार रणनीति तय कर रही है। पुलिस पीजीआई में इलाज के दौरान भी उस पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित होटल इंडो कनेडियन में महिला रेखा की हत्या उसके प्रेमी अमित निषाद ने की। दोनों की मुलाकात होटल में हुई थी, जहां शादी को लेकर विवाद होने पर महिला ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी पर कटर से हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म कर दिया। इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर रेखा का गला दबा दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेखा और अमित की काफी समय से दोस्ती थी और दोनों होटल में मिलने के लिए गए थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद रेखा ने अमित से शादी करने के लिए दबाव डाला, लेकिन अमित ने इसे नजरअंदाज किया। गुस्से में आकर रेखा ने उसे चोट पहुंचाई, जिसके बाद अमित ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed