{"_id":"5cd911e2bdec22075d2396be","slug":"man-arrests-with-drugs-by-crime-branch-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नक्सली एरिया से लाए 280 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः नक्सली एरिया से लाए 280 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस भी बरामद
Mon, 13 May 2019 12:12 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 May 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
नशे की तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच चंडीगढ़ ने शास्त्री लाइट प्वाइंट के नजदीक एक इनोवा से 14 बोरियों में 280 किलो गांजा, पिस्टल व 5 कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। नशे की खेप को नक्सल से प्रभावित उड़ीसा से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। आईटी पार्क थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (20) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-26 के बापूधाम निवासी मिंटू (37) के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। क्राइम ब्रांच एसपी विनीत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीम मुस्तैदी पर थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी पिस्टल के साथ चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच डीएसपी सुखराज कटेवा, इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह, सब इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की अगुवाई में टीम का गठन कर शास्त्री लाइट प्वाइंट के पास नाकेबंदी कर दी गई। इस दौरान किशनगढ़ की ओर सिल्वर रंग की इनोवा (एचआर99 एसीके-टी 4666) वहां से गुजर रही थी।
शास्त्री लाइट प्वाइंट के पास गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो चालक के पास से पिस्टल और 5 कारतूस मिले। टीम ने जब गाड़ी की पिछली सीट को चेक किया तो उसमें 14 बोरियों में 280 किलो गांजा बरामद हुआ। टीम ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बापूधाम निवासी मिंटू बताया।
विज्ञापन
नशे की कीमत 56 लाख रुपये
क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बापूधाम में परिवार समेत रहता है। वह शादीशुदा है और फ्रूट वेंडर्स का काम करता है। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी पर गैंबलिंग, दंगा, धोखाधड़ी समेत करीब 5 एफआईआर दर्ज है। पकड़े गए नशे की खेप की कीमत करीब 56 लाख रुपये आंकी गई है।
ट्राइसिटी में करना था सप्लाई
एसपी का कहना है कि नशे को कम दामों में खरीदकर चंडीगढ़ लाया गया। आरोपी नशे की पुड़िया बनाकर ज्यादा रुपये में ट्राइसिटी में सप्लाई करता है। हाल ही में टीम ने आरोपी के मामा पप्पू को 410 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच में जुटी हुई है कि नशा सप्लाई के मामले में आरोपी का कोई अन्य साथी तो शामिल नहीं है।
पांच राज्यों की पुलिस को दिया चकमा
दावा है कि नशे की खेप को नक्सल प्रभावित उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के बार्डर एरिया से लाया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग राज्य की पुलिस जगह-जगह मुस्तैद है। चंडीगढ़ से उड़ीसा के रास्ते पर करीब पांच राज्य आते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि नशे की इतनी बड़ी खेप को लेकर आरोपी कैसे अन्य राज्यों की पुलिस को चकमा देकर चंडीगढ़ पहुंचा।