फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Arrested in murder of girlfriend in ludhiana

लुधियाना में हत्या: फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, अब प्रेमिका के कनाडा जाने की बात से नाराज युवक ने रेता गला

Wed, 07 Aug 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:33 PM IST
सार

संदीप कौर और जस्सी दस साल से सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। दोनों में संबंध भी थे। हालांकि जस्सी को संदीप की शादी का पता था, लेकिन उसके बाद भी वह संबंधों में रहा। सात साल पहले संदीप का तलाक हो गया। उसके बाद भी दोनों संबंधों में रहे।

विज्ञापन
Man Arrested in murder of girlfriend in ludhiana
लुधियाना में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना गिल रोड रेलवे लाइनों के पास गला रेत कर मौत के घाट उतारी गई संदीप कौर की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने छह घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के मामले में उसके प्रेमी गांव धांधरा रोड के रहने वाले जसवीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दोनों पिछले दस साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी जस्सी को शक था कि संदीप कौर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह कनाडा जाना चाहती थी लेकिन आरोपी उसे जाने नहीं देना चाहता था। इस कारण दोनों में कई दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपी ने संदीप कौर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला। इसके बाद आरोपी जस्सी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और उसकी कार के साथ साथ महिला संदीप कौर की एक्टिवा बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि संदीप कौर और जस्सी दस साल से सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। दोनों में संबंध भी थे। हालांकि जस्सी को संदीप की शादी का पता था, लेकिन उसके बाद भी वह संबंधों में रहा। सात साल पहले संदीप का तलाक हो गया। उसके बाद भी दोनों संबंधों में रहे और जस्सी ने संदीप से संबंध होने के बाद भी किसी अन्य जगह शादी कर ली और संदीप से अवैध संबंध रखे हुए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से जस्सी को शक था कि संदीप के किसी अन्य युवक से संबंध है। वह पिछले कुछ समय से कनाडा जाने की बात कर रही थी। लेकिन जस्सी चाहता था कि संदीप कनाडा न जाए। वहीं संदीप ने कनाडा जाने की जिद पकड़ रखी थी। जिस कारण दोनों में विवाद हो रहा था। रविवार को संदीप गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जाती थी। संदीप और जस्सी ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। जस्सी और संदीप के बीच कनाडा जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद जस्सी अपनी कार में बैठा कर संदीप कौर को गिल रोड रेलवे लाइनों की तरफ ले गया। इसके बाद दोनों में बहस हुई तो आरोपी ने संदीप का गला रेत उसकी हत्या कर दी और शव वहीं फेंक फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed