{"_id":"649ade3f39bfa2e72201caa5","slug":"man-arrested-for-killing-shopkeeper-in-jalandhar-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दुकानदार की हत्या करने वाला काबू, 150 मीटर की दूरी पर रहता था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: दुकानदार की हत्या करने वाला काबू, 150 मीटर की दूरी पर रहता था आरोपी
Tue, 27 Jun 2023 06:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:51 PM IST
सार
हत्यारोपी अक्सर परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला के पास राशन की खरीदारी करने जाता था और इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ था कि बिल्ला सुबह छह बजे अकेला होता है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर की बस्ती गुजां में दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटों में हत्यारोपी नशेड़ी को काबू कर लिया है। हत्यारा वारदातस्थल से महज 150 मीटर की दूरी पर रहता है। पुलिस ने आरोपी से चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
डीसीपी (जांच) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि परमजीत अरोड़ा (62) की हत्या नशे के आदी युवक ने की थी। परमजीत अरोड़ा अपने घर में ही किराने की दुकान चलाता था और सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब वह दुकान खोल रहा था। इस दौरान आरोपी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को नाकेबंदी की थी। पुलिस को देख एक युवक फरार होने लगा और छलांग लगाने से वह गिरकर घायल हो गया। आरोपी को काबू कर लिया गया। उसकी पहचान लवप्रीत उर्फ प्रीत (29) निवासी बस्ती गुजां के रूप में हुई है। आरोपी लवप्रीत उर्फ प्रीत बस्ती गुजां में पिछले सात माह से किराये पर रहता है।
विज्ञापन
वह अक्सर परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला के पास राशन की खरीदारी करने जाता था और इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ था कि बिल्ला सुबह छह बजे अकेला होता है।
लवप्रीत सोमवार को चाकू लेकर बिल्ला की दुकान पर गया और चाकू दिखाकर पैसे मांगे। बिल्ला ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से तीन वार कर बिल्ला की हत्या कर दी और आठ हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया। वह घर आया और आकर कपड़े बदल ले और रोजमर्रा के कामकाज में लग गया।