फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man arrested for attempt for rape with child

आठ साल की बच्ची से रेप के प्रयास में युवक गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
man arrested for attempt for rape with child
arrest - फोटो : demo pic

चंडीगढ़ में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान कजेहड़ी निवासी विवेक कुमार (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विवेक लड़की को पैसों का लालच देकर जंगल एरिया की तरफ ले गया था। वहां विवेक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की उसके चंगुल से भाग निकली और घर आकर मां को सारी बात बताई। बच्ची के परिजनों ने सेक्टर-36 थाने में जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके तुरंत बाद विवेक को कजेहड़ी से गिरफ्तार कर लिया। विवेक दिहाड़ीदार मजदूर है, जबकि लड़की तीसरी क्लास में पढ़ रही है। बच्ची के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed