फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Arrest by Military while Spying of Kartarpur Corridor Construction Work for Pakistan

करतारपुर कॉरिडोर: मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करते व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Sep 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Man Arrest by Military while Spying of Kartarpur Corridor Construction Work for Pakistan
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक व्यक्ति को करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य की जासूसी करते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये फोटो पाकिस्तान भेजे हैं जिसके लिए उसे 10 लाख रुपये का लालच दिया गया था।
विज्ञापन


जासूसी करने वाले व्यक्ति की पहचान विपिन सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। वह गुरदासपुर के पुल तिब्बड़ी का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने पाकिस्तान के मोबाइल नंबर पर कुछ तस्वीर भेजी थीं। उसने वहां बात करने के लिए वॉयस काल का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


उससे करतारपुर कॉरिडोर के अलावा कुछ ओर भी जानकारी मांगी गई थी। इसके बदले में उसे दस लाख रुपये देने के लिए उसका खाता नंबर भी मांगा गया था। मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पूछताछ करने के बाद देर शाम उसे पुलिस थाना पुराना शाला के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी सेना की ओर से हमें किसी भी जासूस को नहीं सौंपा गया है।
- हरविंदर सिंह, एसपी-डी

गौरतलब है कि सिख श्रद्लाओं के लिए करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ आने-जाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसकी घोषणा भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने की। ये कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर और भारत के गुरदासपुर के मान गांव को जोड़ेगा।

करतारपुर सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव की कर्मस्थली है। यहीं नानक देव जी ने आखिरी सांस ली थी। भारत में इसका उद्घाटन 26 नवम्बर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया था। भारत की ओर से इस कॉरिडोर को बनाने की घोषणा 22 नवम्बर को की गई।

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 28 नवम्बर को हुआ था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी आधारशिला रखी थी। आगामी 9 नवंबर को इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस समय दोनों देशों की तरफ से निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed