फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mama did Sexual harassment with Two mutual sisters in haryana

चाकू की नोक पर मुंहबोले मामा ने सगी बहनों से किया दुष्कर्म, आरोपी ने बदल रखा था वेश

Thu, 11 Oct 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,यमुनानगर (हरियाणा) Updated Thu, 11 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mama did Sexual harassment with Two mutual sisters in haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के यमुनानगर में दो सगी बहनों को मुंहबोले मामा ने अगवा कर चार माह तक चाकू की नोक पर उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी वेश बदलकर रह रहा था। सीआईए-1 ने चीका में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर दोनों लड़कियों को छुड़वा लिया। पुलिस ने लड़कियों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाने, दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया।

विज्ञापन


 मामले का एक आरोपी अभी फरार है। दरअसल, 17 जून को शहर के एक क्षेत्र से 14 और 16 वर्षीय दो सगी बहनें संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थीं। 20 जून को लड़कियों के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कैथल के गांव बिछिया निवासी सोहन उर्फ सोनू पर लड़कियों को अगवा करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस सोनू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। वहीं मामले की जांच का जिम्मा एसपी ने सीआईए-1 को सौंप दिया।
विज्ञापन


 सीआईए-1 को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी सोनू चीका के डेरा बाग सिंह में किराये के मकान में वेश बदल कर रह रहा है। उसने दोनों लड़कियों को भी वहां रखा हुआ है। सूचना मिलते ही सीआईए-1 की टीम सब इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सोनू को गिरफ्तार कर दोनों लड़कियों को छुड़वा लिया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि सोहन उर्फ सोनू उनका मुंहबोला मामा भी लगता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mama did Sexual harassment with Two mutual sisters in haryana
सांकेतिक तस्वीर

लड़कियों ने बताया कि दोनों बहनों के साथ सोनू पिछले चार माह से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करता आ रहा है। उन्होंने सोनू के एक अन्य साथी डेरा बाग सिंह निवासी काका पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। वहीं, तीसरे साथी गांव भोपुर निवासी साहिल पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के मजिस्ट्रेट के बयान करवाने के बाद मेडिकल जांच करवाकर आरोपी सोहन उर्फ सोनू व काका के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाने, दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

 साहिल के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में सोनू व उसके दूसरे साथी काका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया।    

17 जून को शहर से दो सगी बहनें संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थीं। 20 जून को लड़कियों के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कैथल के गांव बिछिया निवासी सोहन उर्फ सोनू पर लड़कियों को अगवा करने का आरोप लगाया था। जांच सीआईए-1 कर रही थी। आरोपी चीका के डेरा बाग सिंह में किराये के मकान में वेश बदल कर रह रहा था। पुलिस ने सोनू से चाकू बरामद कर लिया गया है। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। -यादवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीआईए, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed