{"_id":"5934591b4f1c1bcb63bdcda2","slug":"major-general-s-death-due-to-falling-from-the-golf-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ क्लब में हादसा, गोल्फ कार्ट से गिरने से मेजर जनरल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोल्फ क्लब में हादसा, गोल्फ कार्ट से गिरने से मेजर जनरल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ कार्ट से गिरने पर चंडीमंदिर स्थित मिलिट्री डेंटल सेंटर के मेजर जनरल संजीव हरबंस गुप्ता की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे चंडीमंदिर स्थित गोल्फ कोर्स में कार्ट पर बैठकर जा रहे थे। जब उनकी गोल्फ कार्ट एक नाले के ऊपर से गुजरी तो वे नीचे गिर गए।
इससे उनके सिर पर गहरी चोट आ गई। साथी उन्हें कमांड अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मेजर की मौत से पूरे कमांड हास्पिटल में शोक की लहर पहुंच गई। मेजर के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा है। मेजर का शव कमांड हास्पिटल में है।
वे गुरदासपुर के रहने वाले थे। उन्होंने सितंबर 1981 को आर्मी डेंटल कोर में जनरल आफिसर के तौर पर सेना में एंट्री की थी। एक सीनियर डेंटल आफिसर के तौर पर वे अपने साथियों व मरीजों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। उनकी मौत पर वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेजर जनरल संजीव की अचानक मौत से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। वे एक बेहतरीन इंसान होने के साथ-साथ अपने प्रोफेशन में निपुण थे। मेजर संजीव की मौत की सूचना पंचकूला पुलिस को भी दी गई थी। मेजर के बच्चे बाहर रहते हैं। उनके आने पर ही मेजर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मौत से सकते में साथी
चंडीमंदिर के सूत्रों ने बताया कि मेजर जनरल की अचानक मौत से उनके साथी भी सकते में हैं। दरअसल गोल्फ कार्ट के किनारे बैठे होने से वे अपने आपको संभाल नहीं पाए और सिर जमीन से टकराया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। कमांड हास्पिटल के डाक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। संभावना है कि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।