{"_id":"65328f5def254287c00b1b61","slug":"major-fire-breaks-out-in-furniture-shop-in-amritsar-of-punjab-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी, लाखों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी, लाखों का सामान जला
Fri, 20 Oct 2023 08:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:12 PM IST
सार
अमृतसर के कटरा शेर सिंह स्थित प्लास्टिक फर्नीचर की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान प्लास्टिक के फर्नीचर की थी तो आग तेजी से फैली। इसकी जानकारी मिलने के कुछ ही समय के बाद दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दुकान से उठता धुधां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर के कटरा शेर सिंह स्थित दवा मार्केट में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्लास्टिक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। नगर निगम के फायर कर्मियों ने पानी बुझाने में छह गाड़ियों की मदद ली और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कटरा शेर सिंह स्थित प्लास्टिक फर्नीचर की एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान प्लास्टिक के फर्नीचर की थी तो आग तेजी से फैली। इसकी जानकारी मिलने के कुछ ही समय के बाद दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछारों से आग को बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास की दुकानों में आग फैलने के खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। दमकल कर्मियों ने तीन-चार घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान की भी कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। दुकान मालिक के मुताबिक लाखों का सामान था।