फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Main accused of RPG attack at Intel headquarters Mohali arrested from Maharashtra

बड़ी सफलता: मोहाली RPG हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने मुंबई से उठाया

Thu, 13 Oct 2022 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

नौ मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला हुआ था। आरोपियों ने चलती कार से आरपीजी अटैक किया था। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हमला करने वाले बाकी आरोपी भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Main accused of RPG attack at Intel headquarters Mohali arrested from Maharashtra
जमीन पर बैठा मुख्य आरोपी। - फोटो : Punjab DGP

विस्तार

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपियों में से एक चढ़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस, महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चला था।  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि अपने ट्वीट से की है। जल्दी ही पुलिस आरोपी को पंजाब लेकर आएगी। इसके बाद मामले की जांच रफ्तार पकड़ेगी।

विज्ञापन


नौ मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला हुआ था। आरोपियों ने चलती कार से आरपीजी अटैक किया था। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हमला करने वाले बाकी आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। कुछ दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले के मुख्य आरोपी नाबालिग युवक और उसके एक साथी को यूपी से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed