फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   main accused of guru grantha shahib beadbi issue arrested in jind

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी का मुख्य आरोपी काबू

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
main accused of guru grantha shahib beadbi issue arrested in jind

पंजाब में सिखों के धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में उचाना पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार आरोपी अमृतसर के झाझनिया निवासी परमजीत सिंह को प्रारंभिक पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परमजीत को जींद(हरियाणा) में नरवाना रोड पर आचार फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया था। परमजीत के साथ उसके साथी गुरदासपुर जिले के समराय निवासी राजबीर को भी काबू किया गया है।
विज्ञापन


पता चला है कि परमजीत सिंह पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ अमृतसर जिले के मजिठा थाना में देशद्रोह सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि शनिवार को मजिठा थाना के एसएचओ इंद्रजीत आए उचाना हुए थे और उन्होंने पुलिस को आरोपी परमजीत के इस क्षेत्र में होने की सूचना दी।


मुखबरी के आधार पर रविवार रात परमजीत को नरवाना रोड पर आचार फैक्ट्री के पास से काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि परमजीत हिसार, कैथल, जींद से पशु खरीद कर पंजाब में ले जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed