{"_id":"f6b1931aff929e359a400213af6b8fb0","slug":"maid-was-raped-by-elder-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली देख बूढ़े ने नौकरानी से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली देख बूढ़े ने नौकरानी से किया रेप
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Jan 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला निवासी एक महिला ने अपने मालिक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। थाना फेज-8 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कथित पीड़िता ने दर्ज कराए केस में कहा है वह सेक्टर-68 निवासी गुरदीप सिंह के घर नौकरानी के तौर पर 2012 से काम रही थी। करीब छह महीने पहले 8 जुलाई 2013 को गगनदीप सिंह का लड़का और पुत्रवधू यशमीन कौर किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे।
उस दौरान गुरदीप सिंह ने मुझे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद गुरदीप सिंह ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और पैसों का लालच देकर मुंह बंद करने को कहा।
विज्ञापन
इसी बीच हिम्मत कर उसने यह सारी बात गुरदीप सिंह के लड़के गगनदीप को बताई। उसे उम्मीद थी कि वह कुछ मेरी मदद करेगा। लेकिन उसने भी पैसे का लालच देकर मुंह बंद रखने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी पुत्रवधु यशमीन को सारी बात बताई। फिर भी कुछ नहीं हुआ। इसके बाद बलात्कार संबंधी केस कोर्ट में दायर किया गया है। पुलिस ने मेडिकल करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।