{"_id":"57bee9854f1c1b054bd4ef3a","slug":"lying-to-family-student-was-in-the-birthday-party-gangraped-by-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से झूठ बोल बर्थडे पार्टी में गई थी छात्रा, दोस्तों ने लूटी आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों से झूठ बोल बर्थडे पार्टी में गई थी छात्रा, दोस्तों ने लूटी आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 27 Aug 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों से झूठ बोलकर दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाना छात्रा को महंगा पड़ा। दोस्त ने साथियों सहित छात्रा से गैंगरेप किया। घटना, पंजाब के बठिंडा शहर की है। मौड़ मंडी निवासी नौवीं की एक छात्रा ने अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घरवालों से झूठ बोला।
बीए में पढऩे वाले रामनगर निवासी निर्मल सिंह ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया। वह उसे ठुकरा नहीं पाई। दोनों आपस में बात करने लगे। इसी बीच, निर्मल सिंह ने कहा कि उसका 19 अगस्त को उसका जन्मदिन है। वह अपने सभी दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने जा रहा है।
निर्मल सिंह ने कहा कि उसकी जन्मदिन की पार्टी में उसके साथ कालेज में पढऩे वाली अन्य लड़कियां भी आएंगी। लड़की निर्मल की बातों में आ गई। 19 अगस्त को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन रास्त में वह स्कूल जाने के बजाय निर्मल सिंह के साथ उसकी कार में बैठकर उसके जन्मदिन पार्टी में शामिल होने चली गई। निर्मल सिंह उसे खेतों की मोटर पर ले गया। वहां पर निर्मल सिंह के दो दोस्त सेवक सिंह और अवतार सिंह पहले से मौजूद थे। लड़की ने पूछा कि यहां तो सुनसान है। पार्टी कहां पर है। इस पर निर्मल ने कहा कि पार्टी यहीं होनी है। उसके अन्य साथी व महिला मित्र भी जल्द पहुंचने वाले है।

दोस्ती का रिश्ता किया तार-तार, धोखे से बुलाकर किया गैंगरेप
गैंगरेप
कुछ देर तक तो उसे लगा कि शायद कोई आ रहा होगा, लेकिन इसी बीच अचानक निर्मल सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसके दोस्त भी उससे छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और उसे एक रूमाल सुंघा दिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे बेसुध होने लगी।
बेसुधी की ही अवस्था में युवक उससे छेड़छाड़ करते रहे। इसी दौरान सबसे ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। वह सबकुछ जानते समझते हुए विरोध नहीं पा रही थी। वह अर्धबेहोशी की हालत में थी। दुष्कर्म के बाद तीनों उसे उसके स्कूल के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि पीडि़त लड़की की शिकायत पर निर्मल सिंह व उसके दो अन्य दोस्तों सेवक सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल करवाया गया है। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।