फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana: two arrested with fake currency of 500 and two thousand note

लुधियाना: 500 और दो हजार के जाली नोट संग दो गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana: two arrested with fake currency of 500 and two thousand note
फाइल फोटो - फोटो : File Photo
एंटी नारकोटिक्स विभाग की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई नाकाबंदी में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.40 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। इसमें दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मोगा के गांव बिलासपुर के रहने वाले भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदर और जगरांव के गांव चक्कर निवासी जगदीश सिंह उर्फ दीशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स विभाग के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास विधानसभा चुनाव के मदद्ेनजर नाकाबंदी की थी। इस दौरान आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपियों ने वहां से मोटरसाइकिल भगा ली। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करके उनको काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से जाली नोट निकले। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कहा कि वह रायकोट के रहने वाले बाबी नाम के युवक से जाली करंसी लाए थे। वह यह करेंसी लुधियाना में चलाना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक बाबी से पूछताछ करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अब बाबी और नोट प्रिंटर का भी पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed