{"_id":"5bbad3ed867a5514ab274b3b","slug":"ludhiana-stf-arrest-three-property-dealers-in-drugs-smuggling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः गाड़ी पर प्रेस का स्टीकर लगाकर करते थे नशे की तस्करी, 3 प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः गाड़ी पर प्रेस का स्टीकर लगाकर करते थे नशे की तस्करी, 3 प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने नशे की तस्करी करने वाले तीन प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी पर ऑनलाइन न्यूज चैनल के नाम का प्रेस स्टीकर लगा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को फिरोजपुर रोड स्थित गांव झांडे के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गाड़ियों लदी दस बोरियों से तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद की गई है।
पुलिस ने इस मामले में थाना सराभा नगर में सिधवां बेट के गांव जंडी निवासी लखवीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी और गांव लीलां मेघ निवासी गुरबिंदर सिंह उर्फ गोल्डी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह से एक पहचान पत्र बरामद किया है जो उसने खुद ही ऑनलाइन चैनल के नाम से बनाया था।

तीनों इकट्ठे पैसे डाल कर नशा लाते है
एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन आरोपी मिल कर नशा तस्करी का धंधा करते हैं। वह तीनों इकट्ठे पैसे डाल कर नशा लाते है और आगे बेचते है उसके बाद जो मुनाफा आता है तीनों आपस में बांट लेते है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर ली। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की दो कारों को रोक लिया गया। पुलिस ने गाड़ियों से तलाशी के दौरान चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस को देख पहले तो आरोपी हकबका गये फिर आरोपी लखबीर सिंह ने प्रेस का कार्ड दिखा कर पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की एक नहीं सुनी और उनकी गाड़ी से तलाशी के दौरान चूरापोस्त पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लखबीर और गुरबिंदर दोनों प्रॉपर्टी का काम करते हैं। प्रॉपर्टी का धंधा कम होने की वजह से उन्होंने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। आरोपियों ने अपने साथ सुखविंदर सिंह को भी मिला लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जम्मू के ट्रक ड्राइवरों से थोक में नशा खरीदते थे और आगे सप्लाई करते थे।