{"_id":"5979d4174f1c1bcb168b4649","slug":"ludhiana-scrap-businessman-killed-by-financer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं लौटाए तो कबाड़ी को बंधक बनाकर पीटा और खौलता पानी डाला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे नहीं लौटाए तो कबाड़ी को बंधक बनाकर पीटा और खौलता पानी डाला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्याज के पैसों के लिए हैवानियत की हद पार कर दी। कबाड़ी को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर भी मन नहीं भरा तो उस पर खौलता पानी डाल दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर एक फाइनेंसर ने टिब्बा रोड पर रहने वाले कबाड़ी को बुधवार शाम उसके घर से अगवा कर लिया।
आरोपी उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद कबाड़ी पर खौलता हुआ पानी डालकर उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया गया। पिता को देख कर घर के बाहर खड़ी बेटी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहम्मद इरशाद (35) के रुप में हुई है। देर रात को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने मोहम्मद इरशाद के शव का पोस्टमार्टम किया। इरशाद का विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। उसके बाद पुलिस ने शव वारिसों के हवाले कर दिया। देर शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच मोहम्मद इरशाद का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मौत से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम किया
Ludhiana News
वहीं कबाड़ी की मौत पर गुस्साए इलाका निवासी देर रात थाना बस्ती जोधेवाल चौक पहुंचे और फिर जालंधर-पानीपत हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी सुनने को तैयार नहीं थे। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मार मार कर वहां कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा। पुलिस ने फाइनेंसर पंडित, उसके बेटे और नौकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इरशाद स्क्रैप का काम करता था। उसने इलाके के फाइनेंसर पंडित से दस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। पिछले कुछ समय से फाइनेंसर पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन मोहम्मद इरशाद पैसे दे नहीं पा रहा था।
इसी बात पर फाइनेंसर ने मोहम्मद इरशाद को कई बार भला बुरा भी कहा। बुधवार शाम करीब छह बजे इरशाद अपने घर पर था। इसी दौरान फाइनेंसर अपनी गाड़ी में आया और उसे अपने साथ ले गया। आरोपियों ने इरशाद के साथ मारपीट की और उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। घायल इरशाद को देख कर इलाका निवासियों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने फाइनेंसर पंडित के साथ-साथ उसके बेटे और नौकर के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों आरोपी फरार हैं। तीनों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विजय कुमार, इंस्पेक्टर, थाना बस्ती जोधेवाल