{"_id":"6228da4ff3df3f5edf77d7b1","slug":"ludhiana-resident-woman-died-in-road-accident-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हादसा और पंजाब में शोक: ट्रेलरों की भिड़ंत में लुधियाना निवासी महिला की मौत, गंभीर घायल पति को एयरलिफ्ट किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेरिका में हादसा और पंजाब में शोक: ट्रेलरों की भिड़ंत में लुधियाना निवासी महिला की मौत, गंभीर घायल पति को एयरलिफ्ट किया गया
Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
सार
नई आबादी अकालगढ़ के सरपंच और सतविंदर सिंह के बहनोई सुखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि उन्हें शाम करीब पांच बजे कनाडा से एक रिश्तेदार ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतविंदर सिंह 25 साल पहले कनाडा गए थे।
विज्ञापन
गुरविंदर कौर और सतविंदर सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की नेबरास्का स्टेट मे दो ट्रेलर की आमने- सामने हुई भिड़ंत मे लुधियाना की महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर ब्रयान मेडिकल सेंटर मे दाखिल करवाया गया है। बाकी दो अन्य मरने वाले अमेरिकी नागरिक थे जिनके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान लुधियाना के गांव राउवाल की गुरविंदर कौर के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पति का नाम सतविंदर सिंह है। दोनों को कनाडा की नागरिकता हासिल थी। पति-पत्नी ट्रेलर चलाते थे और कनाडा से अमेरिका के लिए कई बड़ी कंपनियों के माल की ढुलाई करते थे।
विज्ञापन
दुर्घटना बुधवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद करीब चार बजे की है। सतविंदर सिंह और गुरविंदर ट्रेलर को कनाडा से लोड कर अमेरिका के लिए निकले थे। नेबरास्का स्टेट मे इंटर स्टेट 80 मिलफोर्ड के समीप दूसरी तरफ से आ रहे ट्रेलर पर ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रेलर की जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद दोनों ट्रेलरों मे आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही नेबरास्का स्टेट की सेवर्ड काउंटी पुलिस शैरीफ की अगुवाई मे तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
25 साल पहले सतविंदर गए थे कनाडा
नई आबादी अकालगढ़ के सरपंच और सतविंदर सिंह के बहनोई सुखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि उन्हें शाम करीब पांच बजे कनाडा से एक रिश्तेदार ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतविंदर सिंह 25 साल पहले कनाडा गए थे। पहले वह एक पुरुष पार्टनर के साथ ट्रेलर चलाते थे। करीब एक वर्ष पहले उनकी पत्नी गुरविंदर कौर ने टेस्ट पास कर ड्राइविंग लाइसेंस लिया था। गुरविंदर पिछले आठ माह से पति सतविंदर के साथ बतौर पार्टनर ट्रेलर चला रहीं थीं। इस समाचार से राउवाल गांव में उनके रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।