फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana police arrested truck driver with churpost

लुधियाना: ट्रक चलाने की आड़ में नशा तस्करी कर रहा था ड्राइवर, पुलिस ने 1.29 क्विंटल चूरापोस्त के साथ पकड़ा

Wed, 19 May 2021 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 06:33 PM IST
सार

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.29 क्विंटल चूरापोस्त, 80 हजार की नगदी और कैंटर बरामद किया है। वहीं फरार साथी की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक है। वह दूसरे राज्यों से नशा लाकर लुधियाना में तस्करी करता था। 

विज्ञापन
Ludhiana police arrested truck driver with churpost
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नशा तस्करी करने वाले ट्रक चालक को लुधियाना की मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दूसरे राज्यों से नशा लाकर लुधियाना में तस्करी कर रहा था। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक क्विंटल 29 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। 80 हजार रुपये की ड्रग मनी और कैंटर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले गांव सुजातवाल निवासी संदीप कुमार उर्फ संजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथी गांव कनीजा निवासी सन्नी उर्फ माही की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दूसरे राज्यों से नशा लाकर महानगर में सप्लाई करता है। आरोपी ट्रक ड्राइवरी की आड़ में नशा तस्करी के धंधे को अंजाम देता है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कैंटर, उसमें रखा नशीला पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया। आरोपी का साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed