फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana police arrested three accused with 28 kg heroin

लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 28 किलो हेरोइन व छह किलो आइस बरामद की, तीन को पकड़ा

Thu, 05 Nov 2020 11:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana police arrested three accused with 28 kg heroin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 28 किलो हेरोइन और छह किलो आइस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एंडेवर और सियाज कार के अलावा स्कूटर बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को साहनेवाल और अन्य दो को उसकी निशानदेही पर फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। वहीं पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मोती नगर जोधेवाल के भगवान नगर निवासी मंजीत सिंह उर्फ मन्ना (30), गुरदासपुर के बटाला स्थित मोहल्ला डोगरा निवासी विशाल उर्फ विशु और पटियाला राजपुरा के फोकल प्वाइंट निवासी अंग्रेज सिंह को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस बटाला निवासी राजन शर्मा, हैप्पी रंधावा, हरमिंदर सिंह, ऑस्ट्रेलिया निवासी सन्नी और तनवीर बेदी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के आईजी आरके जायसवाल ने बताया कि थाना एसटीएफ में 29 अक्तूबर को एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी मंजीत सिंह उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया गया था। मन्ना साहनेवाल के पास अपनी एंडेवर कार में जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को काबू किया तो गाड़ी में छिपाकर रखी 18 किलो हेरोइन और 6 किलो आइस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी विशु और अंग्रेज जम्मू-कश्मीर से बड़ी खेप लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फगवाड़ा के पास ट्रैप लगाया तो सियाज गाड़ी से दस किलो हेरोइन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सियाज गाड़ी लुधियाना नंबर की थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बटाला के फरार आरोपियों के संपर्क में हैं। सभी बड़े स्तर पर गिरोह बनाकर काम करते हैं। इनमें से एक आरोपी ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं आईजी ने बताया कि यह पूरी तरह से पता नहीं चला है कि सन्नी ऑस्ट्रेलिया में है या भारत में। कई बार यह भी होता है कि आरोपी जानबूझकर साथी को बचाने के लिए झूठ बोल देते हैं।


पाकिस्तान कनेक्शन की हो रही है जांच, बड़ी पार्टियों में इस्तेमाल होता है आइस का नशा
आईजी एसटीएफ ने बताया कि आरोपियों से अभी तक यह पता नहीं चला है कि उनका कनेक्शन कहां तक है। आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े होने की भी जांच चल रही है। जो आइस का नशा बरामद किया गया है, वह काफी महंगा होता है, जो बड़ी-बड़ी पार्टियों में इस्तेमाल होता है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है कि वह यह नशा किन लोगों से लाकर आगे किन लोगों को बेचते थे। आईजी ने बताया कि जिन पांच लोगों को नामजद किया गया है, उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed