{"_id":"5a7455264f1c1b514a8b70c7","slug":"ludhiana-oil-businessman-son-robbed-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः गन प्वाइंट पर तेल व्यापारी से लूटे 15 लाख, CCTV में कैद लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः गन प्वाइंट पर तेल व्यापारी से लूटे 15 लाख, CCTV में कैद लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 02 Feb 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के सबसे व्यस्त बाजार केसरगंज मंडी में बाइक सवार चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर सरसों तेल के व्यापारी के बेटे से 15 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे शटर को नीचे कर फरार हो गए। जब तक व्यापारी का बेटा शोर मचाकर बाहर निकलता तब तक सभी लोग दूर निकल चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉग स्क्वाएड व अन्य टीमों को मौके पर बुला जांच शुरू की।
पुलिस ने तेल व्यापारी चंद्र मोहन गुप्ता के बेटे विपांशु गुप्ता और उसके अकाउंटेंट से पूछताछ कर सारी जानकारी हासिल की। पुलिस ने इस मामले में विपांशु की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी है। केसरगंज मंडी स्थित सरसों तेल के डीलर दीपक एंड कंपनी के मालिक चंद्र मोहन गुप्ता का बेटा विपांशु वीरवार की रात करीब दस बजे अपने अकाउंटेंट मेहर सिंह के साथ दुकान पर बैठ कर कैश गिन रहा था।
इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक और दो युवक मंकी कैप पहने दुकान में घुस आए। आते ही लुटेरों ने दोनों पर हथियार तान दिए और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर कैश बैग में डलवा लिया। जाते हुए लुटेरों ने दुकान का शटर बंद कर दिया। जब तक विपांशु शोर मचाकर शटर खोलता लुटेरे फरार हो गए थे। इसी दौरान पूरे बाजार में शोर मच गया और पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जब विपांशु से लुटेरों के हुलिए के बारे में बात की तो पता चला कि दो ने हेलमेट उतारे ही नहीं थे, जबकि दो ने कैप पहन रखी थी। इससे चारों में से किसी का चेहरा भी साफ देखने को नहीं मिला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी लुटेरों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे है।
लुटेरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी सहारा
लुटेरे बाइकों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने हेलमेट और मंकी पहनी हुई थी। मालिक लुटेरों के बाइक नंबर भी नहीं देख सके। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो न उसमें लुटेरों की फोटो साफ नजर आ रही है और न ही उनके बाइक नंबर। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर बीरबल ने बताया कि अभी तक जो जो कैमरे की फुटेज सामने आई है उसमें लुटेरे कैद तो है, लेकिन हेलमेट और मंकी कैप न उतारे जाने के कारण उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा लुटेरों के बाइक नंबर भी पता नहीं चल पा रहे है। पुलिस जांच करने में जुटी है।