फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana girl rape

प्रेम जाल में फांसा, घर बुलाया और लूट ली इज्जत, अब वीडियो दिखाकर...

Fri, 05 Jan 2018 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 05 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
ludhiana girl rape
Gang-rape
एक युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसे घर बुलाकर इज्जत लूट ली। वीडियो भी बना लिया और अब ब्लैकमेल कर रहा है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। बस्ती जोधेवाल इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ कुलदीप नगर के युवक ने पहले प्रेम संबंध बनाए। एक दिन आरोपी ने उसे अपने घर बुला कर उसके साथ दुराचार कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी युवती को अपने साथ धार्मिक स्थान पर ले गया और एक होटल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार करता रहा। आरोपी युवती को धमकियां देता रहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर कुलदीप नगर के रहने वाले लवली के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक करीब दो साल पहले वह काली सड़क स्थित एक धर्मशाला मे अपनी चचेरी बहन की शादी में गई थी। आरोपी के साथ वहां शादी में ही उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। करीब छह महीने पहले आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया जहां आरोपी अकेला था। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे अपने साथ एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ एक होटल में जाकर दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैक मेल करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने कई बार उससे दुराचार किया और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे। पीड़ित ने किसी तरह से इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी सोमनाथ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी घर नहीं था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed