फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Crime News: Misdeed With Minor Girl In Ludhiana Of Punjab

Ludhiana: नाबालिग बेटी ने पिता को भिजवाया जेल, मां को बताई रूह कंपाने वाली कहानी, तुंरत पुलिस पड़ी बुलानी

Thu, 18 May 2023 04:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 May 2023 04:22 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। उधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
Ludhiana Crime News: Misdeed With Minor Girl In Ludhiana Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। एक बार नहीं बल्कि आरोपी ने कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे हर बार किसी को कुछ न बताने की धमकी देता था। सब्र का बांध टूटा तो नाबालिग ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पहली शादी टूट गई थी। आरोपी के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी थी। बेटी के मुताबिक जब भी उसकी मां किसी काम से बाहर जाती तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


28 मार्च को करीब दोपहर एक बजे वह घर पर अकेली थी तो आरोपी ने उसे डरा धमका कर एक बार फिर दुष्कर्म किया। आरोपी पिता ने उससे कहा कि अगर इस बारे किसी से कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ दिनों से बच्ची चुपचाप रहने लगी तो मां ने इसकी वजह पूछी लेकिन डरी सहमी बच्ची कुछ नहीं बता रही थी। मां के बार-बार पूछने पर बच्ची ने पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। उधर, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed