{"_id":"599435a34f1c1b25728b4574","slug":"ludhiana-boys-kidnapped-father-and-daughter-along-with-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर ईंट मार कर बाप बेटी को किडनैप किया, सुनसान जगह पर ले गए और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पर ईंट मार कर बाप बेटी को किडनैप किया, सुनसान जगह पर ले गए और...
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
mobile snatching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच युवकों ने कार को ईंट मारी और बाप बेटी को अगवा कर लिया। फिर वे उन्हें कार समेत सुनसान जगह पर ले गए और ये कांड अंजाम दिया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। अगवा करने के बाद आरोपी युवक गाड़ी को दोराहा की तरफ से ले गए और सुनसान जगह पर आरोपियों ने उसका और उसकी बेटी का फोन छीन लिया और फरार हो गए। कार सवार व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मामले में 14 अगस्त को एसबीएस नगर के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ अभी आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। हरमनप्रीत सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह और उसकी बेटी गुरमीत कौर अपनी इनोवा कार पर जा रहे थे। जब वह डुगरी पुल पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उनकी कार पर ईंट मार दी जिससे उन्होंने कार रोक दी। कार रोकने के बाद आरोपी कार में सवार हो गए।
आरोपियों ने उसे पीछे कर दिया और खुद कार चला कर दोराहा की तरफ कार ले गए। आगे आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर कार रोकी और उसका और उसकी बेटी का मोबाइल फोन छीन कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया। थाना डुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी कौन थे अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मगर अभी कुछ मिला नहीं है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।