{"_id":"597c814c4f1c1b66278b475a","slug":"ludhiana-boy-jumped-in-canal-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से इतना परेशान हो गया युवक कि नहर में छलांग लगा दी, शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त से इतना परेशान हो गया युवक कि नहर में छलांग लगा दी, शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपने दोस्त से इतना परेशान हो गया कि उसने नहर में कूदकर जान दे दी। शव बरामद हुआ तो सुसाइड नोट मिला, जिससे वजह पता चली। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दो दिन से लापता चंद्र नगर के होलसेल करियाना व्यापारी राकेश कुमार का शव शुक्रवार को सुधार ग्रिड से बरामद हो गया। पुलिस ने जब शव बाहर निकलवाया तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपने एक साथी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राकेश कुमार के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर पुष्प राजपाल के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने कहा कि राकेश कुमार की होलसेल करियाने की दुकान थी। आरोपी पुष्प भी होलसेल करियाने की दुकान करता था। दो दिन पहले राकेश अपनी स्कूटी लेकर बाजार गया था।
इसी दौरान वहां पर क्या बात हुई किसी को कुछ मालूम नहीं चला। उसने सुसाइड नोट लिखा और नहर में कूद गया। काफी समय तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान घर वालों को किसी ने फोन पर बताया कि राकेश की स्कूटी सुधार ग्रिड के पास रखी है। जब पुलिस सुधार ग्रिड के पास गई तो नहर में शव उतरा रहा था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।