फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lovers suicide jumped ahead of the train in panipat

परिवार ने शादी से किया मना, तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, फैल गई सनसनी

Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सनौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/सनौली (हरियाणा) Updated Tue, 17 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
 lovers suicide jumped ahead of the train in panipat
सांकेतिक तस्वीर
जीआरपी में जांच में पता चला कि युवक और युवती पानीपत के गांव नवादा आर के मूल निवासी थे। दोनों के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। युवक का नाम अंकित (19) पुत्र जोगीराम है और लड़की का नाम रीना (18) पुत्री श्यामेद्दीन निवासी के रूप में हुई। जीआरपी ने रविवार की देर रात घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को वाया थाना सनौली पुलिस के दी। अंकित और रीना के शव रेलवे ट्रैक पर एक ही जगह से बरामद हुए और मालगाड़ी ट्रेन के चालक की सूचना के अनुसार दोनों जानबूझ कर ट्रेन के आगे कूदे थे। दोनों को सचेत करने के लिए उन्होंने कई बार इंजन का हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों रेलवे ट्रैक से नहीं हटे और ट्रेन के करीब आते ही सामने कूद गए।       
विज्ञापन

     
पहले एक ही स्कूल में पढ़ने थे दोनों
अंकित और रीना गांव सनौली के राजकीय स्कूल में साथ पढ़ते थे। रीना गत शिक्षा सत्र में दसवीं कक्षा में फेल हो गई थी। इसके चलते उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था और वह घर पर ही रहती थी। अंकित स्कूल में पढ़ने जाता था। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। वहीं रीना के स्कूल नहीं जाने के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे और दोनों को मुलाकात करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 
विज्ञापन


 

रविवार की सुबह ही घर से लापता हो गए थे दोनों

 lovers suicide jumped ahead of the train in panipat
प्रेमी युगल
रविवार की सुबह अंकित अपने घर से लापता हो गया। जबकि रीना भी अपने घर से परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। शाम के समय पता चला कि अंकित व रीना एक साथ गांव से बाहर निकले थे। परिजनों ने रीना व अंकित के लापता होने की सूचना थाना सनौली पुलिस को दे दी थी। परिजन, पुलिस के सहयोग से रीना व अंकित की तलाश कर रही रहे थे कि रात करीब नौ बजे जीआरपी ने दोनों की मौत की सूचना वाया थाना सनौली पुलिस, दोनों मृतकों के परिजनों को दी।

 

दोनों के बीच थे प्रेम संबंध : अंकित के पिता

 lovers suicide jumped ahead of the train in panipat
couple
इधर, जीआरपी ने घटनास्थल पर जांच पूरी होने के बाद शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जबकि मृतकों के परिजन भी रोते-बिलखते पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे।

अंकित व रीना के बीच प्रेम संबंध थे और इसकी पुष्टि अंकित के पिता जोगीराम ने की। दोनों दो समुदाय से थे। दोनों की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव नवादा में तनावपूर्ण शांति का माहौल बन गया। इसके चलते पुलिस ने गांव में तेजी से गश्त कर हालात पर कड़ी नजर रखी। इधर, जीआरपी ने रीना के परिजनों व अंकित के परिजनों के बयान दर्ज किए और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। जीआरपी ने इस मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed