फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lovers came to the residence burnt alive at ludhiana, punjab

घर पर आए प्रेमी को जिंदा जलाया, पुलिस को वजह पता चली तो चौंक गई

Sun, 14 Aug 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sun, 14 Aug 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lovers came to the residence burnt alive at ludhiana, punjab
जिंदा जलाया - फोटो : demo
 बस्ती जोधेवाल इलाके में एक महिला ने अपने घर आए प्रेमी पर पेट्रोल डाल कर उसे आग लगा दी। युवक को आग लगाने के दौरान महिला भी मामूली रुप से झुलस गई। दोनों के चीखने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल और युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मृतक युवक विनय के परिजनों की शिकायत पर महिला सुदेश सैणी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि विनय वाटर फिल्टर का काम करता था। आरोपी महिला सुदेश उसके पास नौकरी करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए। सुदेश शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दोनों शादी नहीं कर पा रहे थे। विनय ने कई बार उस पर दबाव बनाया कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले, लेकिन सुदेश इसके लिए मान नहीं रही थी। विनय के दबाव को देखते हुए सुदेश ने नौकरी छोड़ दी। कुछ दिन पहले भी विनय सुदेश के पास पहुंचा। दोनों में बहसबाजी हुई लेकिन बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया। 
 

सिविल अस्पताल में इलाज करा रही सुदेश वहां से फरार

Lovers came to the residence burnt alive at ludhiana, punjab
fire
शनिवार की शाम को विनय सुदेश के पास पहुंचा तो दोनों में फिर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पहले विनय ने उसे धमकी दी कि वह उसके दोनों बच्चों पर पेट्रोल डाल देगा। इसके बाद सुदेश ने अपने दोनों बच्चों को कमरे में भेज दिया।

उसके बाद विनय और सुदेश में फिर बहस होने लगी। इसी दौरान सुदेश ने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इस दौरान वह खुद भी मामूली रुप से झुलस गई। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने देर रात मजिस्ट्रेट के सामने विनय के बयान दर्ज कराने के बाद सुदेश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। रविवार सुबह विनय की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि विनय की मौत होने के बाद हत्या के प्रयास मामले को तब्दील कर हत्या मामले में बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में सुदेश इलाज करा रही थी। वह वहां से फरार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed