फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover murdered woman in Sonipat of Haryana

Haryana News: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट, सोनीपत में सनसनी

Sun, 17 Dec 2023 11:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Dec 2023 11:43 AM IST
सार

कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपी अनिल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Lover murdered woman in Sonipat of Haryana
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में सहमति संबंध में रह रही युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। सुबह पड़ोस में रह रहे लोगों को मामले का पता लगा तो मकान मालिक व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


भिवानी के गांव लुहारी निवासी अनिल कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल चार्जर बनाने वाली कंपनी में काम करता है। वह कुंडली निवासी प्रताप सिंह के घर में किराये पर रहता है। उनके साथ उनकी प्रेमिका मूलरूप से यूपी के जिला हाथरस के गांव केरल निवासी पूजा भी सहमति संबंध में रहती थी। 
विज्ञापन


पूजा भी कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में नौकरी करती थी। रविवार तड़के दोनों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि अनिल ने चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। इसके बाद आसपास रह रहे लोगों ने पुलिस व मकान मालिक को जानकारी दी। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अनिल की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित था अनिल, पति से अलग अनिल के साथ रह रही थी पूजा

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि अनिल अविवाहित था। वहीं पूजा विवाहिता थी। पूजा ने वर्ष 2021 में अपने पति को छोड़ दिया था। अब करीब एक से डेढ़ साल से वह अनिल के साथ ही सहमति संबंध में रही थी।


 

कुंडली में सहमति संबंध में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या का आरोप उसके साथ रह रहे युवक पर लगा है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed