{"_id":"645144fa3bdf440d6e0316ba","slug":"lover-killed-girlfriend-in-amritsar-of-punjab-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, तालाब में मिली लाश, गले में लिपटी थी चुन्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, तालाब में मिली लाश, गले में लिपटी थी चुन्नी
Tue, 02 May 2023 10:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 May 2023 10:57 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी प्रेमी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह गिरफ्त से बाहर है। मगर पुलिस की टीम उसकी तलाश में छापेमारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के राजासांसी थानाक्षेत्र में लोहरका रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को जगदेव कलां के पास तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। घटनास्थल के पास ही प्रेमी की कार मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतका के भाई डेविड सिंह के बयान पर आरोपी प्रेमी अर्षदीप सिंह उर्फ राहुल पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
लोहरका रोड स्थित गुमटाला कालोनी निवासी डेविड मसीह ने राजासांसी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन गुमटाला स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर काम करती है। उसकी बहन के गुमटाला कॉलोनी निवासी अर्षदीप सिंह उर्फ राहुल के साथ प्रेम संबंध थे। एक मई की सुबह करीब सवा नौ बजे डेंटल क्लीनिक के लिए घर से निकली लेकिन रात 10 बजे तक नहीं लौटी।
विज्ञापन
वह अक्सर रात को 8:30 बजे तक घर पहुंच जाती थी। इंतजार के बाद वह अपने ताया के बेटे लल्लू के साथ अपनी बहन की तलाश में निकला। मंगलवार सुबह पता चला कि अर्षदीप सिंह की कार जगदेव कलां गांव के पास स्थित तालाब के निकट खड़ी है। वहीं, सूखे तालाब में उसकी बहन का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले में चुन्नी लिपटी थी और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। उसने देखा कि कार के ऊपर भी खून के छींटे पड़े थे। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन