फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love marriage on facebook friendship and terroble result

फेसबुक पर लव, मैरिज और खतरनाक अंजाम

Sat, 13 Sep 2014 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Sep 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
love marriage on facebook friendship and terroble result

फेसबुक पर लव, मैरिज के बाद धोखा देने के काफी केस आए हैं, लेकिन यहां अंजाम और खतरनाक निकला। आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता निकला तो युवती ने भरी पंचायत में जहर निगल लिया। पंचायत थाने में पहली पत्नी होते हुए धोखे से दूसरी शादी रचाने के मामले में मुददे पर बुलाई गई थी।

विज्ञापन


पंचायत के दौरान जहर पीने के बाद सदर पुलिस ने आरोपी, उसके परिवार के सदस्यों व पहली पत्नी के भाई और पिता पर धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना सहित अनेक धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला हरियाणा के फतेहाबाद शहर का है।
विज्ञापन

मलेशिया में पढ़ती थी युवती, सोनीपत का लड़का

love marriage on facebook friendship and terroble result

फतेहाबाद के एक गांव की युवती एजूकेशन वीजा पर मलयेशिया पढ़ने गई हुई थी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती राजेंद्र निवासी सोनीपत से हो गई। युवती का आरोप है कि राजेंद्र ने उसे सब्जबाग दिखाकर प्रेम प्रसंग में फांस लिया। करीब एक साल पहले राजेंद्र ने उसे धोखे में रखकर शादी कर ली और उसके साथ दिल्ली में रहने लगा।

आरोप है कि दो माह पूर्व जब उसे दिल्ली में बच्चा हुआ तो आरोपी उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। बाद में पता चला कि राजेंद्र की पहले से ही एक पत्नी है और उसके दो बच्चे भी हैं।

जिसकी जानकारी उसने अपने मायके में दी। उसके बाद दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन युवती के ससुराल वालों ने उसे रखने से साफ इंकार कर दिया और धमकी दी कि जो करना है कर लो।

अस्पताल में दाखिल है पीड़िता

love marriage on facebook friendship and terroble result

इसी मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की सदर थाने में पंचायत चल रही थी। इस दौरान कार्रवाई न होते देख युवती ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ते ही परिजन उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आए।

जिसके बाद सदर पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पति राजेंद्र, ससुर छबीलदास, सास गुड्डी उर्फ यशोदा, देवर विक्रम व मनीष, ननद सुषमा व राजेंद्र की पहली पत्नी के भाई दल्लू गुदली व पिता इंद्रेश गुदली निवासी कटरपुर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 498 ए, 494, 406, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed