फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple kidnap by parents, violence

युवक को महंगा पड़ा युवती को लेकर भागना

Mon, 02 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 02 Mar 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
love couple kidnap by parents, violence

युवती को लेकर भागना युवक को महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया और पीटते हुए साथ ले गए। एक रिश्तेदार ने अपने परिवार की लड़की को भागते देखा। उसने उनका पीछा शुरू कर दिया। रोहतक-झज्जर रोड पर मायना गांव के पास फिल्मी स्टाइल में अपनी कार से लड़के की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी।

विज्ञापन


टक्कर से युवक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी रुकते ही परिजनों ने दोनों को दबोच लिया। युवती के रिश्तेदारों ने लड़के की रोड पर जमकर धुनाई कर दी। पुलिस हमेशा की तरह देरी से पहुंची तब तक दो-तीन व्यक्ति युवक व युवती को दूसरी गाड़ी में डालकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मामला शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक नई स्विफ्ट गाड़ी के पीछे एक आल्टो कार काफी दूर से फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए मायना के पास पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर युवक व युवती दोनों को लेकर निकल गए

love couple kidnap by parents, violence

आल्टो चालक ने स्विफ्ट को दो-तीन बार टक्कर मारी और गाड़ी को पेड़ की ओर धक्का दिया। गाड़ी पेड़ से टकराते ही रुक गई। आल्टो में से दो-तीन युवक उतरे और युवक को स्विफ्ट से घसीट कर निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक युवती को भगाकर ले जा रहा था और गाड़ी में काफी सामान भी था।

मामा जी, मत मारो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती हमलावरों में से एक को अपना मामा बता रही थी। वह बार-बार उस व्यक्ति के पैरों में गिरकर कह रही थी कि मामा, इसे मत मारो। भीड़ ने बीच बचाव की कोशिश की तो हंगामा हो गया। भीड़ जुटी देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। रोड पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर युवक व युवती दोनों को लेकर वहां से निकल चुके थे। मौके पर मौजूद कुछ लोग युवक को चुलियाना गांव का और लड़की को जुलाना की बता रहे थे।

विजय कुमार, कार्यवाहक एसएचओ, थाना सदर, रोहतक ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लिया है। लड़का कौन था और लड़की कौन थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कोई जानकारी देना मुनासिब होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed