फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love couple attempt to commit suicide, woman dead

सुसाइड नोट लिख प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, महिला की मौत

Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
love couple attempt to commit suicide, woman dead
सुसाइड - फोटो : file photo

लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित बाला जी नगर इलाके में सोमवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान जगजीवन सिंह (30) के रुप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान कुलदीप कौर (36) के रुप में हुई है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के कब्जे से छह पेज का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने महिला के कुछ रिश्तेदारों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पुुलिस जगजीवन के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुलदीप कौर का पहले पति के साथ विवाद के चलते तलाक हो गया था और वह अपनी मां के पास रहने के लिए आ गई। इसी दौरान उसके ट्रक ड्राइवर जगजीवन सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए। जगजीवन कुलदीप से शादी करना चाहता था। कुलदीप और उसकी मां भी इसके लिए राजी थे। मगर कुछ कारणों से कुलदीप कौर की करीब एक महीना पहले दूसरे व्यक्ति से शादी हो गई। दो दिन से कुलदीप कौर अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात वह अपनी भाभी के साथ मलकपुर में धार्मिक समागम में हिस्सा लेने गई थी। उसने अपने भाभी को घर भेज दिया और कहा कि वह कुछ समय यहीं रुकेगी। वहां से कुलदीप कौर बाला जी नगर में जगजीवन सिंह के घर चली गई। देर रात तक घर न लौटने पर कुलदीप कौर के परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया, मगर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजन जगजीवन सिंह के घर पहुंचे। वहां देखा कि जगजीवन का मकान मालिक संजीव कुमार उसके कमरे का दरवाजा खटखटा रहा था। उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर कुलदीप और जगजीवन बेड पर पड़े थे। कुलदीप की मौत हो चुकी थी, जबकि जगजीवन की सांस चल रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जगजीवन के कब्जे से सुसाइड नोट बरामद किया।


जरनैल सिंह, एसएचओ, थाना हैबोवाल ने बताया कि जगजीवन के कब्जे से मिले सुसाइड नोट में उसने कुलदीप के कुछ रिश्तेदारों का नाम लिखा है कि उनकी मौत के जिम्मेदार यह लोग होंगे। जगजीवन डीएमसी अस्पताल में है। पुलिस उसके बयान लेने गई थी, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक वह बयान देने के काबिल नहीं था। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। जगजीवन के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed