फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love affair: suicide committed by young girl

प्रेम प्रसंग: फौजी की बेटी, ट्रेन के आगे लेटी

Thu, 22 Jan 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 22 Jan 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
love affair: suicide committed by young girl

घरवालों को प्रेम प्रसंग का पता चलते ही 12वीं में पढ़ने वाली रिटायर फौजी की बेटी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दिल दहलाने वाली यह वारदात पंजाब के पटियाला में सामने आया है।

विज्ञापन


गर्वनमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के मुताबिक लड़की के किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध थे। इसके बारे में परिवार वालों को पता लगने पर घर में लड़ाई हुई थी।

जीआरपी के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि भारती कौशल (17) पुत्री सुनील कौशल निवासी जोड़ियां भट्टियां पटियाला ने बुधवार सुबह करीब पौने चार बजे पटियाला-दबलान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसकी ट्रेन से कटी लाश को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

प्रेम संबंध का पता चलने पर घर में लड़ाई

love affair: suicide committed by young girl

भारती कौशल 12वीं क्लास में पढ़ती थी और उसके पिता सुनील कौशल रिटायर फौजी हैं। एएसआई ने बताया कि भारती के किसी लड़के से प्रेम संबंध थे, जिसके बारे में परिवार वालों को पता लग गया था।

इस कारण घर में लड़ाई होने पर मंगलवार रात भारती कौशल घर से कहीं चली गई। जब आज तड़के परिवार वालों ने भारती कौशल को अपने कमरे से गायब पाया, तो तुरंत कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।

इसी बीच रेलवे पुलिस को एक लड़की की कुचली लाश पटियाला-दबलान रेलवे ट्रैक पर मिली। परिवार वालों ने भारती कौशल की पहचान कर ली थी। खबर लिखे जाने तक परिजनों के बयान लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed