फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted with 3 merchants by 6 badmash in Bahadurgarh

हिसार के तीन व्यापारियों से छह बदमाशों ने पांच किलो सोना और 21.60 लाख नकदी लूटी

Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Looted with 3 merchants by 6 badmash in Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर

रोहतक-दिल्ली रोड (बाईपास) पर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे छह बदमाशों ने हिसार के तीन व्यापारियों से पांच किलो सोने की ईंटें (1.72 करोड़ रुपये कीमत) और 21 लाख 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। बदमाश दो गाड़ियों में आए थे। उन्होंने पहले एक गाड़ी से व्यापारियों की कार में टक्कर मारी और दूसरी गाड़ी में आए बदमाश व्यापारियों की कार लेकर भाग गए, लेकिन रोहद बाईपास के पास गाड़ी को छोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी, मगर बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हिसार के सातरोड निवासी राजकुमार मील व्यापारी हैं। मंगलवार को राजकुमार काम के सिलसिले में अपने पार्टनर विशाल और परिचित महावीर के साथ दिल्ली गए थे। देर शाम राजकुमार दिल्ली से 21 लाख 60 हजार की पेमेंट लेकर विशाल और महावीर के साथ आई-10 कार से हिसार जा रहे थे। कार महावीर चला रहा था।
विज्ञापन


 बहादुरगढ़ में बाईपास पर जब यह कैंटाबिल फैक्ट्री के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफारी गाड़ी ने इनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर तीनों कार से उतर गए। उस वक्त चाभी कार में ही लगी छोड़ दी। यह लोग कार को देख ही रहे थे कि सफारी गाड़ी से तीन युवक उतरे और इनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच एक इनोवा गाड़ी पहुंची और उसमें से एक युवक उतरकर इनकी कार को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राजकुमार ने 100 नंबर पर कॉल की तो बाईपास पर तैनात पीसीआर मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया। रोहद बाईपास के पास बदमाश छीनी गई कार छोड़कर भाग गए, लेकिन गाड़ी में रखे बैग ले गए। बैग में राजकुमार के 21 लाख 60 हजार रुपये और महावीर का पांच किलो सोना था। बदमाश महावीर व विशाल के मोबाइल फोन भी ले गए। महावीर के पास सोने की पांच ईंटें कहां से आईं इस बारे में वह सही जवाब नहीं दे पा रहा है। फिलहाल, सेक्टर छह थाने की पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। 


शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। - अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed