फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted at factory office in Ludhiana after make hostage

लुधियाना में बेखौफ बदमाश, स्टील फैक्ट्री के मैनेजर सहित 3 को बंधक बना 7 लाख लूटे

Fri, 08 Nov 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Looted at factory office in Ludhiana after make hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर

साहनेवाल की रणवीर स्टील और कंगनवाल की कृष्णा स्टील रोलिंग मिल के मिलरगंज स्थित दफ्तर में लुटेरों ने फैक्ट्री मैनेजर और उसके दो साथियों को बंधक बना कर सात लाख रुपये की लूट को अंजाम दे डाला। हथियारबंद चारों लुटेरों ने हेलमेट पहन रखे थे। आरोपियों ने दफ्तर में पड़ी सेलो टेप से ही तीनों को बंधक बनाया।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। रणवीर स्टील और कृष्णा स्टील रोलिंग मिल के मालिकों ने मिलरगंज में अपना दफ्तर बना रखा है। 
विज्ञापन


वहां पर मैनेजर श्याम लाम और मुलाजिम अंग्रेज बैठे थे। उनके बाद पैसे लेने के लिए सुरजीत नाम का कोई व्यक्ति भी बैठ था। इसी दौरान दो से ढाई बजे के बीच दो बाइक पर सवार चार युवक आए और सीढ़ियां चढ़ने के बाद ऊपर दफ्तर में चले गए। हथियारों से लैस चार युवक दफ्तर के अंदर घुस गए और सभी को हथियारों के बल पर ले लिया। आरोपियों ने दराज में पड़े करीब सात लाख रुपये उठा लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दफ्तर छोड़ने से पहले तीनों को बंधक बनाने के लिए रस्सी ढूंढी। रस्सी नहीं मिली तो आरोपियों ने तीनों आरोपियों को सेलो टेप से ही बंधक बना दिया और फरार हो गए। किसी तरह से अंग्रेज ने खुद को खोला और दोनों को खोल तुरंत इसकी जानकारी मालिकों को दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच तीनों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला। कुछ जगहों पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, लेकिन उसमें कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस की टीमें जांच करने में जुटी हैं। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डिटेक्टिव सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ सबूत नहीं मिले है। टीमें लगातार जांच करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लुटेरे पैसे कितने ले गए है, अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक सात लाख रुपये बता रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed