फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot of 60 lakh in Ludhiana after make hostage

होजरी कारोबारी की पत्नी को बंधक बना लूटे 60 लाख, 15 दिन पहले रखे गए नौकर ने की वारदात

Thu, 14 Nov 2019 10:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Loot of 60 lakh in Ludhiana after make hostage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घरेलू कामकाज के लिए करीब 15 दिन पहले रखे नौकर ने बाड़ेवाल रोड स्थित पंचशील एनक्लेव में रहने वाले होजरी कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर साठ लाख रुपये लूट लिए। आरोपी ने अपने दो साथियों को घर बुलाकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला से मारपीट की और बेड से बांधकर घर में पड़ी तीस लाख की नकदी, 25 लाख के जेवरात, मोबाइल और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब होजरी कारोबारी का बेटा राघव स्कूल से घर आया। मां को बंधा देख उसने तुरंत रस्सी खोली और इसकी जानकारी पिता को दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी, डॉग स्क्वायड की टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ-साथ थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में नौकर राजू और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। 
विज्ञापन


प्लानिंग के साथ दिया वारदात को अंजाम
होजरी कारोबारी राकेश के मुताबिक उनका घरेलू नौकर करीब बीस दिन पहले गांव चला गया। उन्होंने किसी व्यक्ति के जरिए करीब 15 दिन पहले राजू को काम पर रख लिया। राजू ने पूरे घर की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। सुबह बच्चे स्कूल चले जाते थे और राकेश अपनी फैक्ट्री में चले जाते थे। पत्नी सोनिया अक्सर घर में अकेली ही होती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बच्चे स्कूल चले गए और राकेश फैक्ट्री। करीब 11 बजे आरोपी राजू ने अपने दो साथियों को घर बुला लिया। तीनों ने मिलकर सोनिया को बेड से बांध दिया और उनसे मारपीट कर घर की नकदी व जेवर के बारे में जानकारी हासिल की। आरोपियों ने करीब डेढ़े घंटे तक घर का कोना-कोना खंगाला। वे करीब 30 लाख रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल फोन और लैपटॉप व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। 

नहीं है कोई पहचान पत्र, रखवाने वाला भी फरार
नौकर इतना शातिर था कि 15 दिन बाद भी उसने राकेश के बार-बार पहचान पत्र मांगने पर पहचान पत्र नहीं दिया। राकेश और उसके परिजनों के पास राजू का न तो कोई पहचान पत्र है और न ही फोटो। अब पुलिस घर के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपी राजू और उसके साथियों के बारे में कोई सुराग मिल सके। 

थाना सराभा नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधुबाला ने बताया कि राजू और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही राजू का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed