{"_id":"5ff587178ebc3e2f25207a1e","slug":"loot-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में व्यापारी की आंखों में मिर्च डाली, फिर गन दिखाई, तीन लाख रुपये लूट लिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में व्यापारी की आंखों में मिर्च डाली, फिर गन दिखाई, तीन लाख रुपये लूट लिए
Wed, 06 Jan 2021 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में लूट की वारदात के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को आंखों में मिर्च डालकर एक व्यापारी से तीन लाख की नगदी और स्कूटी लूटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के पत्थर घटी निवासी सौरभ गंज बाजार में खल बिनौला के थोक व्यापारी हैं। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह तीन लाख रुपये की नगदी एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। शहर के सामान्य अस्पताल के पास एक व्यक्ति रोड पर खड़ा था, उसके साथ ही दो लोग पल्सर बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
पल्सर बाइक सवार ने सौरभ की स्कूटी को टक्कर मारी जिसके चलते व्यापारी गिर गया। इसके बाद रोड पर खड़े व्यक्ति ने व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल दी। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और नगदी और स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन