फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot in chandigarh, not arrest, accused, chandigarh police, chandigarh

गवाहों व वाहनों के नंबर होने के बाद भी लूट के आरोपी नहीं पकड़े

Fri, 11 Mar 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
Loot in chandigarh, not arrest, accused, chandigarh police, chandigarh
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर-38 में बीते शुक्रवार को एक व्यापारी को महिला और उसके साथियों ने मारपीट कर लूटपाट की थी, लेकिन मामले में पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि वारदात के बाद जिस बाइक और एक्टिवा पर आरोपी फरार हुए थे, उसका नंबर देने के बाद भी आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने जिसके नाम एक्टिवा है, उसे बुलाया लेकिन बाद में छोड़ दिया। पुलिस कहती है जिसके नाम एक्टिवा है वह उसे चलाता ही नहीं है। साफ तौर पर पुलिस जांच से बच रही है। वहीं पीड़ित मुकेश कुमार का कहना है कि जब किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं और न ही वह उस महिला को पहचानता है, जो उससे पता पूछ रही थी।
विज्ञापन


वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हमलावर सिर्फ लूट के मकसद से नहीं आए थे। वह मुकेश को मार डालना चाहते थे। क्योंकि मुकेश के  बेसुध हो जाने के बाद भी वह उसे पीट रहे थे। मामले में जांच अधिकारी नीरज कुमार का कहना है कि वह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो पीड़ित ने वाहनों का नंबर दिया था। उसमें से एक नंबर गलत था। जबकि दूसरा एक्टिवा का नंबर था। एक्टिवा वाले को थाने बुलाकर उससे पूछताछ करने के बाद वारदात में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। एफआईआर जांच पूरी होने के बाद दर्ज की जाएगी।

यह है मामला
बीते शुक्रवार रात को सेक्टर 32 निवासी मुकेश कुमार से पता पूछने के बहाने महिला और उसके साथी व्यापारी से 65 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन, पर्स और मोबाइल छीन ले गए थे। मुकेश कुमार की मोहाली के फेज-1 में टेंट हाउस की दुकान है।


वह सेक्टर-38 से किसी से पेमेंट ले कर लौट रहा था। मुकेश के अनुसार वह पैसे लेने के बाद सेक्टर-38 की मार्केट में किसी काम से गया था। लौटते वक्त वह जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा, उसके पास एक महिला आई और उसने पता पूछा। अभी मुकेश महिला से बात कर रहा था कि पीछे से उसके सिर पर वार हुआ। जैसे ही पीछे मुड़ा उस पर तीन चार युवक डंडों से टूट पड़े। जिसके बाद वह बेहोश होकर वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद मार्केट वालों ने 100 नंबर पर फोन किया। पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को जीएमएसएच-16 ले कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed