{"_id":"579cce644f1c1bfa1421e059","slug":"loot-house-loot-robbery-in-house-chandigarh-robbery-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय घर का दरवाजा बंद करना भूलना पड़ा भारी, चोर सब ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय घर का दरवाजा बंद करना भूलना पड़ा भारी, चोर सब ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी-कभी जरा सी लापरपाही भी भारी पड़ जाती है। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हुआ, न्यू इंदिरा कॉलोनी के एक मकान मालिक के साथ। शुक्रवार कोमकान से चोर लाखों के गहने व नगदी वहीं, एक अन्य मामले में सेक्टर 40 से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
न्यू इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 1525 से चोर लाखों के गहने व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनीमाजरा की न्यू इंदिरा कालोनी में रहने वाले मोहम्मद सरताज ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार की रात को वह अपने परिवार के साथ सोया। सोने से पहले घर का दरवाजा बंद करना भूल गया था। सुबह करीब 7 बजे जब उठकर देखा तो उनके घर से लेडीज पर्स गायब था।
पीड़ित के अनुसार उस पर्स में एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी , कानों की बालियां , चांदी की पायलें, दो मोबाइल फोन और करीब 70 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। चोरी का पता लगते ही पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर आईटी पार्क थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुंडी लगाकर दोस्त से मिलने गए, चोरी
वहीं, एक अन्य मामले में सेक्टर 40 के मकान नंबर 3457 के टॉप फ्लोर पर रहने वाले इंदरजीत सिंह का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और जरूरी कागजात चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वो शुक्रवार को वो अपने कमरे की कुंडी लगाकर दोस्त से मिलने गया था। लेकिन जब वापस कमरे में आया तो देखा कि लैपटॉप का बैग कमरे से चोरी हो गया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।