{"_id":"56f1639c4f1c1b6263f14d24","slug":"loot-baltana-lady-loot-chandigarh-loot-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलटाना की महिला के बस में सोने के कंगन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलटाना की महिला के बस में सोने के कंगन चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमएसएच-16 में सोमवार को इलाज करवाने आई महिला के हाथ से बस में सोने के दो कंगन चोरी हो गए। पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस में शिकायत बलटाना, जीरकरपुर निवासी अशोक कुमारी ने दर्ज करवाया। वह अपने पति के साथ जीएमएसएच-16 में सोमवार को शुगर चेक करवाने आई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे अस्पताल से काम पूरा करके घर के लिए निकली। वह सेक्टर-10 बस स्टैंड से बस पर चढ़ी। लेकिन, कुछ दूरी पर जाने के बाद अचानक उनकी नजर अपने हाथ पर पड़ी। उन्होंने देखा कि हाथ के दोनों सोने के कड़े चोरी हो गए थे। इधर-उधर तलाश करने के बाद उसने पति के साथ जाकर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो महिलाएं भी बस में चढ़ी थीं। उनकी उम्र 40 से 50 के बीच में लग रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों महिलाओं ने बस में चढ़ते समय जमकर धक्कामुक्की की थी। लेकिन, जब बस अगले स्टॉप पर रुकवाई गई तो दोनों महिलाएं उतर चुकी थीं।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने शक जताया कि उन्हीं महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदिग्ध महिलाओं पर केस दर्ज किया है।