{"_id":"5c14ae62bdec2256ec1863d7","slug":"liquor-smuggling-drugs-smugging-in-form-of-groom-bride-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब-नशीले पदार्थों की तस्करी को अपनाया ऐसा तरीका, किसी ने देखा न होगा कभी, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब-नशीले पदार्थों की तस्करी को अपनाया ऐसा तरीका, किसी ने देखा न होगा कभी, पुलिस भी हैरान
Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
drugs smuggling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने पुलिस से बचने को तस्करी का ऐसा तरीका निकाला जिसे देखकर पुलिसवालों के होश ही उड़ गए। पुलिस से बचने को अब पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के तस्करों ने फूलों से सजी कार में दुल्हन और दूल्हे के भेष में गिरोह के सदस्यों को बैठाकर तस्करी शुरू कर दी है। यूपी से लेकर असम, बिहार, उत्तराखंड में शराब और नशीले पदार्थ भेजे जा रहे हैं।
सीआई-3 ने राजस्थान और हरियाणा नंबर की ऐसी 15 कारों को भी चिन्हित किया है। गिरोह पर जल्द शिकंजा कसने की बात कही है। बीते दिनों पकड़े गए गिरोह के एक गुर्गे से पुलिस पूछताछ कर रही है। पिछले पांच माह से हरियाणा पुलिस ने शराब से लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 200 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसको लेकर अब तस्करों ने नया रास्ता अख्तियार कर लिया है।
पंजाब, हरियाणा के तस्कर स्कार्पियों, स्विफ्ट डिजायर समेत लग्जरी कारों को फूल और गुलदस्तों से सजाकर शराब, स्मैक, चरस और अफीम की सप्लाई कर रहे हैं। रोहतक के साथ ही सोनीपत, पानीपत, कैथल, भिवानी, फतेहाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर शामली, गाजियाबाद, पटना, हरिद्वार में नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
कार में महिला सदस्य को दुल्हन और पुरुष सदस्य को दूल्हे के रूप में बैठा दिया जाता है। ताकि पुलिस को किसी तरह का शक न हो।

सजी कार की भी तलाशी लेने के दिए निर्देश
डीजीपी बीएस संधू का कहना है कि दूल्हे के कार की आड़ में तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस को सजी कार के भी चेकिंग के निर्देश दिए हैं। तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
सबसे अधिक यूपी भेजी जा रही शराब
पुलिस की जांच में सामने आया कि दूल्हे की कार में सबसे अधिक शराब वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में भेजी जा रही है। अगर कोई पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर रोकता भी है तो दुल्हन की हालत खराब बताते हुए गिरोह के सदस्य जाने की गुहार लगाते हैं।
यूपी, बिहार और अन्य पुलिस से भी मांगा जाएगा सहयोग
डीजीपी ने बताया कि नशे की तस्करी रोकने के लिए यूपी और बिहार पुलिस से भी सहयोग मांगा जाएगा। इसके लिए जल्द ही पत्र भेजा जाएगा।
दूल्हे की कार सजाकर तस्करी करने वाले गिरोह के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही गिरोह का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा।
- ललित यादव, प्रभारी, सीआईए-3