फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lifetime imprisonment for murder

ढाबे पर खाने को लेकर हुए विवाद में हत्यारे को आजीवन कारावास

Tue, 16 Feb 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
lifetime imprisonment for murder

पिछले साल अप्रैल में एक ढाबे पर खाने को लेकर हुए विवाद में ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी मनोज कुमार को जिला एवं सत्र न्यायालय एसके अग्रवाल ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


साथ ही उसे आर्म्स एक्ट 27 में भी दोषी करार देते हुए 7 साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। कोर्ट ने दोषी पर 27 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी मनोज छतबीड़ जू में बतौर गार्ड काम करता था। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वारदात 19 अप्रैल 2015 की रात की है। बापूधाम स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया के एक ढाबे पर 22 वर्षीय ट्रक ड्राइवर हरिहर अपने चाचा के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की टाटा सफारी से मनोज वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज छतबीड़ जू में बतौर गार्ड काम करता था। वहां उसने भी खाने का आर्डर दिया। इस दौरान वहां काम करने वाले ने मनोज के बजाय पहले हरिहर को रोटी दे दी। इसे लेकर वह गुस्सा करने लगा और हरिहर से जाकर उलझ गया। हरिहर ने इसका विरोध किया तो मनोज ने पिस्टल निकालकर उसके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने मनोज को हिमाचल के हमीरपुर जिले से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed